Saturday, November 17, 2007

"नसीब मेरा दुश्मन"

मैं जब पड़ता था तब मेरे एक अध्यापक ने मुझसे कहा था- "बेटे तुमने अपने भविष्य के बारे मे क्या सोचा है ये जानने कि मुझे इतनी ज्यादा इछा नही जितनी कि तुम्हे ये बताने की है कि तुम भविष्य मे कुछ भी बनो तो ये सोच जरूर अपने साथ रखना कि तुम्हे अपने उस काम के साथ जो तुमने चुना है उस के जरिये तुम्हे अपने देश मे अपनी एक अलग पहचान बनानी है जिससे कि जब तुम मरो तो पूरा देश तुम्हे याद करके रो सके " - मैंने उत्तर मे कहा - "सर , इतना बड़ा बनना क्या इतना आसान है ? हर कोई तो गांधी, पटेल, टाटा, या अब्दूल कलाम नही बन सकता सभी के पास इतना भाग्य नही होता ?" - बे बोले -" चलो मैंने तुम्हारी बात मानी देश के स्तर पे न सही तो प्रदेश के स्तर पे - प्रदेश के स्तर पे न सही तो जिले के स्तर पे - जिले के स्तर पे न सही तो शहर के स्तर पे - शहर के स्तर पे नही तो बेटे कम से कम इतना काम जरूर करना कि तुम्हारे मोहल्ले के लोग तुम्हारी मौत पर आशू जरूर बहाए और तुम्हारे को सालो साल न भुला पाए । कम से कम अपने मुहल्ले मे तो तुम इतना कर ही सकते हो कि तुम्हारे कामो कि बजह से तुम अपनी मौत के बाद अमर हो जाओ ? बेटे - दुनिया मे कितने ही लोग मरते है अक्सर होता ये है आदमी के मरने के बाद उसके परिचित तक २४ घंटे मे उसे भुला कर अपनी दिनचर्या मे व्यस्त हो जाते है । क्या ये ही जीवन है आये और चले गए? कमाया और खिलाया और चल दिए ? ऐसा तो सब के साथ होता है । बात तो तब है जब जीते जी ऐसे काम कर जाओ कि मरने के बाद लोगों को तुम्हारी कमी खले बे तुम्हें याद कर कर के रोएँ ।" खैर - उनकी ये बात बहूत गहरी थी - मेरे दिमाग मे ठीक उस तरह बैठ गई जैसे मैडक कुए मे बैठ जाता है । पढाई पूरी करने के के बाद अब मेरी हर कोशिश ये ही रहती कि मे ऐसा क्या करूं कि - उपरोक्त बाते मैं अपने ऊपर फिट कर सकूं ? सबसे बड़ी समस्या कि पढाई के बाद क्या करूं ? जॉब या व्यापार? यकीन मानिये दोनो के लिए मेने अपने ६ साल बर्बाद कर दिए न नोकरी हाथ लगी न व्यापार मारे टेंसन के जो बर्ताव मेरा लोगो से पहले हसमुख रहता था अब बही बर्ताव चिर्चिरा हो गया। अब हर आदमी मुझे दुश्मन दिखाई देता depreshan ने मुझे पूरी तरह घेर लिया । अब मुझे अपने गुरुजी के वाक्य याद आते - सोचता कि यदि यही मेरा बर्ताब रहा तो घर मे भी मैं बह नहीं कर पाऊगा ? करूं तो क्या करूं ? २७ साल कि उमर मे कोई काम नही - घर पर भोझ ...... अब तो घर बालो के ताने भी ....... बुरा हाल हो गया जीना मुश्किल ......आत्महत्या के विचार आने लगे .......ऐसी कंडीशन मे सभी के दिमाग मे ऐसे ही बिचार आते है .पर आत्महत्या कर लूंगा तो मेरा पैदा होना ही बेकार ? ये तो आने से पहले ही जाना हो गया ? लोगो मे पहचान क्या ख़ाक बनोगे? - खैर दिमाग ने काम करना छोड़ दिया । समझ मे आ गया जीवन आसान नही है। इस बीच मेरी समझ मे ये आ गया कि सुरुआत तो कही न कही से करनी ही पड़ेगी । मेरा अब सबसे पहला उद्देश्य था अपनी रोटी का जूगार करना । समाज मे अच्छा बनने से pahle सबसे पहली जरूरत है अपने पेट का इंतजाम करना । अब मुझे काम ढूड़ना था .......... काम मुझे मिल गया । मुश्किलें आयी .... दूर भी हुई. लगन मेहनत कडा निश्चय ने मुझे सफलता दिलाई । शीख काम आई कि काम सुरु करो जरूरी नही बड़ा हो - बस होना चाहिऐ । बड़ा करना आप के हाथ मे है । और यकीन माने मेरी मेहनत रंग लाई उम्मीद से कही ज्यादा । इतनी ज्यादा कि ओवर दुस्सहस का शिकार हो गया मैं । क्यो? इसके पीछे जिम्मेदार थी मेरी पिछाली जिन्दगी के कुछ कड़वे सच....... बस यही से सुरु होती है मेरी असली कहानी। दिल का सच्चा , सबका भला चाहने बाला , सबकी मदद करने बाला, छाल कपट से दूर रहने बाले इन्शान कि भगबान क्या हालत करता है - नसीब उसे कहा से कहाँ पहुचता है ? यही है नसीब मेरा दुश्मन मे.इन्तजार करें.........................

No comments: